Ad Code

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय - Priyanka Chopra Biography in Hindi

Priyanka Chopra Biography Wikipedia Hindi - प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक नंबर वन सफल एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने अपनी अदाकारी का जलवा ऐसा बिखेरा है कि उनके नाम और उनके अभिनय का हर कोई दिवाना है। आज इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय (Biography of Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सिनेमा जगत के साथ-साथ 2015 में अमेरिकी सिनेमा में धूम मचाते हुए अपने उज्जवल भविष्य की शुरुआत कर दी है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा को TIME Magazine में दुनिया के 100 प्रभावशाली और प्रसिद्ध लोगो की लिस्ट में सम्मानपूर्वक शामिल किया गया। Forbes Magazine ( 2017 ) द्धारा प्रियंका चोपड़ा को विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली व प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल करके सम्मानित किया गया।

Priyanka Chopra Biography in Hindi

प्रियंका चोपड़ा एक विश्व सुंदरी होने के साथ-साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड की अभिनेत्री है। जो सुप्रिद्ध गायिका और फिल्म मेकर भी है। आज हम जानेंगे मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा की जीवनी (Priyanka Chopra Biography in Hindi) और उनके जीवन के बारे में कुछ रोचक बातें, जो ज्यादातर लोगों को नहीं पता है।

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय (Priynka Chopra Biography in Hindi)


प्रियंका चोपड़ा एक सुप्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका, फिल्म मेकर है। प्रियंका ने मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। प्रियंका ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाने के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा दिखाया है। फिल्म जगत में प्रियंका की एक अलग पहचान है। फिल्म इंडस्ट्री में करीब 15 वर्षों के सफर में प्रियंका ने 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हिंदी के अलावा वो तामिल और तेलगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है। प्रियंका के अभिनय के चलते उन्हें पद्य श्री का पुरस्कार भी मिला हुआ है।

Priyanka Chopra Biography in Hindi

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार में हुआ था, जोकी आजकल झारखण्ड के अंतर्गत आता हैI प्रियंका के पिता का नाम अशोक चोपड़ा है और माता जी का नाम मधु चोपड़ा है और दोनों ही इंडियन आर्मी में फिसिशन्स के तौर पे काम करते है I प्रियंका का एक भाई भी है जिसका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है। प्रियंका के माता पिता का ट्रांसफर होता रहता था, उनकी जॉब की वजह से प्रियंका की स्कूल की पढ़ाई उत्तर प्रदेश में शुरू हुई थी I

प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई


इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शुरुआती शिक्षा उत्तर प्रदेश के लखनऊ से प्राप्त की। जहां पर उन्होंने लॉ मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल, उसके बाद बरेली के सेंट मारिया गोर्टीटी कॉलेज, उसके बाद कैनेडी हाई स्कूल लोवा और आर्मी स्कूल बरेली से अपनी पूरी शिक्षा प्राप्त की। प्रियंका ने अपनी स्नातक डिग्री जय हिन्द कॉलेज एंड बसंत सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस मुंबई से पूरी की।

प्रियंका चोपड़ा का करियर


अगर प्रियंका चोपड़ा के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीतकर की थी। जिसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड और मिस कॉन्टिनेटल का अवार्ड जीता। मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका के पास कई फिल्मों के ऑफर आए। जिसके बाद प्रियंका ने एक तामिल मूवी के साथ फिल्म जगत में कदम रखे।

Priyanka Chopra Biography in Hindi

प्रियंका ने 2002 में एक तमिल फिल्म से डेब्यू किया था जिसका नाम है थामिजहन। उसके बाद प्रियंका को बॉलीवुड में अभिनय करने का मौका मिला। जिसमें प्रियंका की पहली फिल्म थी 'द हीरो'। इसके बाद से तो बस प्रियंका चोपड़ा का नाम फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे छाया कि हर तरफ प्रियंका के फैंस हो गए और उन्होंने बहुत सारी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए।

प्रियंका को पहली बार बॉलीवुड में फिल्म एतराज से वाहवाही मिली। जिसमें प्रियंका एक विलेन का रोल निभाती है, जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया। प्रियंका ने हर तरह को फिल्मो में काम किया है। फिल्म बाजीराव मस्तानी से इन्हें इंटरनेशनल फेम प्राप्त हुआ। इस फिल्म के लिए प्रियंका को कई अवार्ड्स भी मिले हैं। प्रियंका की बॉलीवुड फिल्मों में उनके फैंस की संख्या दिनों दिन बढ़ती गई।

प्रियंका ने बॉलीवुड में काम करने के साथ जो शोहरत हासिल की, उसका फायदा उन्हें तब हुआ, जब उन्हें हॉलीवुड में भी बतौर अभिनेत्री काम करने का ऑफर मिला। 2015 में एक अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको (Quantico) में काम किया और अमेरिका के सीरियल में काम करने वाली प्रियंका पहली भारतीय महिला बन गई। उन्होंने हॉलीवुड की मूवीज में भी काम किया है।

प्रियंका चोपड़ा की शादी


प्रियंका चोपड़ा हमेशा से अफेयर को लेकर चर्चाओं में रही है। कई भारतीय अभिनेताओं के साथ प्रियंका के अफेयर रहे हैं। जिनकी खबरें सोशल मीडिया और अखबारों में होती रही है। लेकिन प्रियंका ने किसी भी भारतीय अभिनेता से शादी न करते हुए अमेरिकी मूल के गायक और एक्टर निक जोनस के साथ शादी रचाई है। जिसको लेकर वो काफी चर्चाओं में भी रही है।


प्रियंका चोपड़ा के पति का नाम निक जोनस है। जो अमेरिकी गायक और एक्टर हैं। उनकी प्रियंका से मुलाकात अमेरिकी दौरे के दौरान हुई थी। प्रियंका और निक ने अगस्त 2018 में सगाई की थी और दिसम्बर 2018 में रजवाड़ो की शान कहे जाने वाले जोधपुर के उम्मैद भवन में हिंदू व इसाई के मिश्रित रिति-रिवाजो के अनुसार दोनों ने शादी की थी।

प्रियंका चोपड़ा के अफेयर


● असीम मर्चेंट (मॉडल ) - असीम मर्चेंट प्रियंका के पहले बॉयफ्रेंड थे। जब प्रियंका ने मॉडलिंग करना शुरू किया था। तब इनके रिश्ते की शुरुआत हुई। मिस इंडिया का ख़िताब जीतने के बाद प्रियंका ने इनसे अपना रिश्ता खत्म कर दिया।
● अक्षय कुमार - अक्षय और प्रियंका ने कुछ फिल्मो में साथ काम किया। इनके संबंधों को लेकर बी टाउन में बाते होने लगी। उसके बाद अक्षय और प्रियंका ने ये फैसला लिया कि अब वो दोनों साथ में कोई फिल्म नही करेगे।
● हरमन बवेजा - प्रियंका और हरमन का अफेयर पांच साल तक रहा। इन दोनों ने एक फिल्म में साथ में काम भी किया था। इस फिल्म का नाम था स्टोरी 2050। यह फिल्म असफल रही और इनका रिश्ता भी सफल नही हो पाया।
● शाहरुख़ खान - ऐसा कहा जाता है कि प्रियंका जब अपने करियर की शुरुआत कर रही थी, तब शाहरुख़ ने कई फिल्म निर्माताओ से प्रियंका के लिए सिफारिश की थी। शाहरुख़ और प्रियंका को लेकर भी कई बाते सामने आने लगी थी। जिससे परेशान होकर शाहरुख़ की पत्नी ने उनसे प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म न करने को कहा। उसके बाद से दोनों ने एक साथ कोई फिल्म नहीं की।
● शाहिद कपूर - प्रियंका के घर पर एक बार आई टी की रेड पड़ी थी। तब प्रियंका के घर का गेट शाहिद ने खोला था, लेकिन उस समय शाहिद करीना के साथ रिलेशन में थे। पर इन दोनों ने कभी भी इस बात को स्वीकार नही किया कि इन दोनों का कभी भी अफेयर रहा।
● निक जोनस - ये एक अमेरिकन सिंगर है। प्रियंका का उनके साथ भी अफेयर रहा है। जिसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया है।

प्रियंका चोपड़ा के बारे में कुछ रोचक बातें


◆ प्रियंका के पिता आर्मी थे। इसलिए उनके लगातार तबादले होते रहते थे। जिसके कारण प्रियंका कई शहरों में रह चुकी थी, जैसे कि बरेली, लखनऊ, दिल्ली, पुणे, लद्दाख, चंडीगढ, अंबाला, मुंबई और अमेरिका आदि।
◆ प्रियंका ने हाई स्कूल की पढाई पूरी करने के बाद एक लोकल ब्यूटी कांटेस्ट 'माय क्वीन' का खिताब जीता था।
◆ प्रियंका पहले क्रिमिनल साइकोलॉजी में अपना करियर बनाना चाहती थी लेकिन जब 2000 में वो मिस इंडिया बनी तो उसके बाद फिल्मों के ऑफर आने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया और फिल्म जगत में एंट्री की।.
◆ प्रियंका का नाम पिग्गी चोप्स अभिषेक बच्चन ने फिल्म ब्लफमास्टर की शूटिंग के टाइम रखा था।
◆ फिल्म उमराव जान में पहले प्रियंका को ऑफर दिया गया था, लेकिन प्रियंका के पास इस फिल्म के लिए समय न होने के कारण यह रोल एश्वर्या को ऑफर किया गया।
◆ प्रियंका वेस्टर्न क्लासिकल संगीत में ट्रेनिंग ले चुकी है। जिसके चलते वो एक अभिनेत्री और मॉडल होने के साथ-साथ बहुत अच्छी गायिका भी है।
◆ प्रियंका पहली भारतीय अभिनेत्री है, जिनके पैरो के निशान इटली के फेमस सल्वाटर फेर्रगामो म्यूजियम में रखे गए हैं।
◆ प्रियंका हमेशा अपने पर्स में कैंडी रखती है और इन्हें गैजेट का भी बहुत शौक है। उन्हें कैमरा कलेक्ट करना बहुत पसंद करती है।
◆ प्रियंका ने प्ल्सटिक सर्जरी से अपनी नाक और होठ में परिवर्तन कराया है और इसके बाद ये और अधिक खुबसूरत लगने लगी है।

प्रियंका चोपड़ा की हॉट फोटो - Priyanka Chopra Hot Photos

Priyanka Chopra Hot Photos

Priyanka Chopra Hot Photos
Priyanka Chopra Hot Photos

Priyanka Chopra Hot Photos
 
Priyanka Chopra Hot Photos


अंतिम शब्द


प्रियंका चोपड़ा भारत की सबसे खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय से पूरे फिल्म जगत पर कब्जा किया हुआ है। आज इस आर्टिकल में हमने उनके जीवन से जुड़ी हर जानकारी आपके साथ सांझा की है। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। अगर यह पोस्ट पसंद आए तो कृप्या आगे जरूर शेयर करें।

Reactions

Post a Comment

0 Comments

Ad Code