Ad Code

महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय - Ms Dhoni Biography in Hindi

Mahendra Singh Dhoni Biography Wikipedia Hindi - महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) का नाम सुनते ही हमें सभी को भारतीय होने का गर्व महसूस होता है। एमएस धोनी ने भारत के लिए क्रिकेट में कई खिताब दिलाए है। आज हम आपको इस आर्टिकल में महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय (Biography of Mahendra Singh Dhoni in Hindi) बताने वाले हैं।

लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी राजपूत परिवार में जन्मे एक सुप्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी हैं। एमएस धोनी (MS Dhoni) को पदम् भूषण, पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें पूरे भारत के सबसे ज्यादा साधारण खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी हारते हुए मैच को जिताने का दमखम रखते हैं।

Ms Dhoni Biography in Hindi

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) की कमी आज भी भारतीय टीम में खलती है। एमएस धोनी एक शांत स्वभाव वाले खिलाड़ी हैं, जो मैदान में अपने खेल के साथ साथ अपने दिमाग और कारनामों के साथ विरोधियों को चित करते हैं। पूरी दुनिया एमएस धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की दीवानी है। आज हम महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी (Ms Dhoni Biography in Hindi) आपके लिए लेकर आए हैं।

एमएस धोनी मैदान में जहां विरोधियों के लिए मुसीबत बने होते हैं तो वहीं भारतीय टीम के लिए एमएस धोनी कैप्टन कूल कहा जाता है। क्योंकि वो फंसे हुए मैच में भी मुस्कराते हुए मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में आईसीसी विश्व कप, 2007-8 में कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज और बबॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती थी।

महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी


भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल क्रिकेट है। जिसमें भारत के लोग बाकी और खेलों के मुकाबले ज्यादा दिलचस्पी दिखाते है। वहीं भारत में क्रिकेट के महान खिलाड़ियों ने जन्म लेकर भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुँचाया है. उन्हीं महान खिलाड़ियों में से आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बताने जा रहें है। इन्हें एम.एस.धोनी के नाम से भी जाना जाता है।

भारत के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) ने छोटे शहर से निकल कर क्रिकेट की बड़ी बड़ी बुलंदियों को छूने के लिए एक बहुत ही संघर्ष पूर्ण सफर तय किया। महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) ने जिसे भी छुआ वो सोना बन गया। ये धोनी ही थे जिन्होंने अनहोनी को होनी कर दिया, हालाँकि शुरूआती सफ़र उनके लिए उतना आसान नहीं था।

एमएस धोनी की जीवनी विकि - Ms Dhoni Wiki/Bio


पूरा नाम - महेन्द्र सिंह धोनी
उपनाम - एमएसडी, एमएस, माही, कप्तान कूल
राष्ट्रीयता - भारतीय
जन्म - 7 जुलाई 1981 (उम्र 40 वर्ष)
जन्मस्थान - रांची, झारखंड, भारत
शिक्षा - डीएवी जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, रांची, झारखण्ड सेंट जेवियर्स कालेज, रांची, झारखंड
शैक्षिक योग्यता  - बीच में कॉलेज छोड दिया
काम - भारतीय क्रिकेटर (बल्लेबाज और विकेटकीपर)
शौक - बाइकिंग और फुटबॉल खेलना


एमएस धोनी की पसंदीदा चीजें


पसंदीदा क्रिकेटर्स - बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और एडम गिलक्रिस्ट
पसंदीदा गेंदबाज - ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली
पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड - लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी), मेलबर्न
पसंदीदा व्यंजन - चिकन बटर मसाला, चिकन टिक्का पिज़्ज़ा, कबाब , पीली दाल, सोनपापड़ी, गुलाब जामुन और रसगुल्ला
पसंदीदा अभिनेता - अमिताभ बच्चन और जॉन अब्राहम
पसंदीदा अभिनेत्री - एंजेलिना जोली और दीपिका पादुकोण
पसंदीदा फिल्में - अग्निपथ और शोले
पसंदीदा संगीतकार - किशोर कुमार
पसंदीदा रंग - नीला और काला
पसंदीदा गंतव्य - श्रीलंका और गोवा


महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय हिंदी में


महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni)  का जन्म झारखंड के रांची में एक बेहद साधारण राजपूत परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम श्रीमती देवकी देवी और पिता का नाम मानसिंह था। उनके पिता मैंकौन कंपनी के जूनियर मैनेजमेंट क्षेत्र में काम करते थे।

यह एक सरकारी कंपनी थी और धोनी के परिवार को रहने के लिए सरकारी निवास स्थान मिला हुआ था। धोनी की एक बहन और एक भाई भी है, जिसमें बहन का नाम जयंती है और भाई का नाम नरेंद्र सिंह है। उनकी बहन जयंती गुप्ता एक शिक्षिका है, वही बड़े भाई नरेंद्र सिंह राजनीति में कार्यरत हैं।

Ms Dhoni Biography in Hindi

धोनी को बचपन से ही बड़े बालों और बाइक्स का शौक था। वह अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम की तरह बड़े बाल रखते थे। इसके अलावा धोनी एडम गिलक्रिस्ट, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन और लता मंगेशकर के भी बड़े प्रशंसक हैं। धोनी की प्रारंभिक शिक्षा एबी जवाहर विद्यालय मंदिर, श्यामली में हुई। उन्हें बचपन से ही बैडमिंटन और फुटबॉल खेल बहुत पसंद थे और अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण इंटर स्कूल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने के लिए भी चुने गए।

उनके कोच ने ही उन्हें विकेटकीपिंग के कौशल से परिचित करवाया और वे बाद में कमांडो क्रिकेट क्लब के नियमित विकेटकीपर बने। दसवीं कक्षा के बाद धोनी ने क्रिकेट की ओर विशेष ध्यान दिया और एक अच्छे क्रिकेटर बनकर उभरे। जिन्होंने भारत को ऐसे मैचों में भी जीत दिलाई है, जिसको देखने के बाद बड़े-बड़े दिग्गज भी कह देते थे कि हार गए।

एमएस धोनी की शारीरिक क्षमता


महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni)  का शारीरिक माप कमाल का है। उनकी लंबाई 1.75 मीटर और वजन करीब 70 किलोग्राम का है। उनके बालों का रंग और आंखों का रंग गहरा काला है। वो क्रिकेट को खेलने के साथ-साथ फुटबाल में एक अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी बनाई हुई है। धोनी एक बहुत ही अच्छे धावक भी हैं, जो आपको उनके मैच के दौरान रन लेने के अंदाज से पता चल जाएगा।

एमएस धोनी की पत्नी और गर्लफ्रेंड


महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) की पत्नी का नाम साक्षी धोनी है और उनकी शादी 2010 में हुई थी। लेकिन उनकी जीवनी पर बनी फिल्म में दिखाया गया है कि धोनी की एक गर्लफ्रेंड भी थी। उसका नाम प्रियंका था और जिसकी एक हादसे में मौत हो गई थी। इसके अलावा उनके जीवन के बारे में कोई भी ज्यादा नहीं जानते हैं।

एमएस धोनी का करियर


शुरू में महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) अपनी फूटबाल टीम के गोलकीपर थे और अपने कोच की सलाह पर वे क्रिकेट में आ गए। अपनी शानदार विकेटकीपिंग के जरिये उन्हें एक लोकल क्रिकेट क्लब (कमांडो क्रिकेट क्लब) में खेलने का मौका मिला। जहां वह 1995 से लेकर 1998 तक खेलते रहे। वीनू मांकड़ अंडर 16 चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार खेल दिखाया। उनकी बैटिंग और विकेटकीपिंग दिन भर दिन बेहतर होता जा रहा था, जल्द ही वे बिहार रणजी टीम का हिस्सा बन गए।

Ms Dhoni Biography in Hindi

2001 में उन्होंने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टिकेट कलेक्टर की सरकारी नौकरी की हालांकि उनका असली सपना क्रिकेट में जाना ही था। उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी तब मिली जब 2003 में उन्हें INDIA A टीम में चुन लिया गया और वो त्रिकोणीय सीरीज खेलने केनिया गए। जहां पाकिस्तान की टीम भी आई थी। इस सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। घरेलु क्रिकेट में भी वे शानदार प्रदर्शन करते रहे, जिसके चलते 2004-05 में उन्हें बांग्लादेश जाने वाले टूर में शामिल कर लिया गया। अपने करियर के पहले ही मैच में वे दुर्भाग्य से शून्य पर रनआउट हो गए।

एमएस धोनी की उपलब्धियां


1. महेंद्र सिंह धोनी को वर्ष 2007 के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल-रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
2. 5 अप्रैल 2005 को महेन्द्र सिंह धोनी को पाकिस्तान के विरुद्ध 148 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
3. पाकिस्तान के विरुद्ध 148 रन बनाने पर धोनी भारत के किसी विकेटकीपर द्वारा बनाए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
4. 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में श्रीलंका के विरुद्ध धोनी ने अविजित 183 रन बनाए जो विश्व के किसी विकेट कीपर द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर था। अत: उन्होंने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया और वह मैन ऑफ द मैच चुने गए।
5. 19 अप्रैल 2006 को आई.सी.सी. रैंकिंग में (एक दिवसीय मैच में) धोनी को एक नम्बर रैकिंग मिली।
6. धोनी एक दिवसीय मैचों में एक मैच में 10 छक्के लगाने वाले प्रथम भारतीय खिलाड़ी है।
7. एक दिवसीय मैच में 15 चौके तथा 10 छक्के लगाकर धोनी ने 120 रन बनाने का कीर्तिमान बनाया है।
8. एक दिवसीय मैचों की आई.सी.सी. रैकिंग में प्रथम स्थान पर पहुंचने वाले धोनी प्रथम भारतीय क्रिकेटर हैं।
9. उन्हें 2006 में एम टी.वी. तथा पेप्सी का यूथ आइकॉन चुना गया।
10. एन.डी.टी.वी. ने उन्हें 2006 के लिए यूथ आइकॉन नामांकित किया।
11. 2007 में बीस ओवर्स की मैच श्रंखला में भारत की टीम महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेली और फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर विश्व-चैंपियन घोषित हुई।

एमएस धोनी के जीवन के बारे में रोचक बातें


● एमएस धोनी एक गरीब राजपूत जाती से संबंध रखते हैं, वह छोटे से गांव से निकल के इस मुकाम तक पहुंचे।
● 1993 में पहली बार उन्हें गोलकीपर के रूप में देखा गया था, उनके स्कूल क्रिकेट के कोच ने उन्हें विकेटकीपर बनने के लिए प्रेरित किया।
● धोनी ने अपनी 10वीं कक्षा में 65% अंक हासिल किये थे, जो एक समान्य अंक थे।
● 2002 में जब धोनी भारतीय टीम में जगह लेने के लिए प्रयतन कर रहे थे, तब उनको एक लड़की से प्यार हो गया था जिसका नाम प्रियंका झा था। लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई थी।
● धोनी अपने पहले अंतररास्ट्रीय मैच में 0 पर आउट हो गए थे, यह बड़े दुःख की बात सिद्ध हुई थी।
● धोनी के नाम बतौर कैप्टन और विकेटकीपर ऐसे कीर्तमान हैं, जो किसी ओर खिलाड़ी के नाम नहीं हैं।
● धोनी 1999 से 2003 तक बिहार के लिए सीनियर खिलाडी के रूप में खेले, फिर भी उनके प्रदर्शन को ईस्ट जोन के चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल चले गया, जहां उन्होंने खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 3 वर्ष (2001 -2003) तक एक टिकट कलेक्टर के रूप में कार्य किया।
● 2003 में सौरव गांगुली ने उनसे संपर्क किया और उनसे कोलकाता आने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव को ठुकरा दिया और बिहार वापस चले गए, जहां उन्होंने अपना दाखिला राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में करवा लिया।
● वर्ष 2004 में उनका चयन भारत ए (India A) के लिए हुआ और वह ज़िम्बाब्वे और केन्या दौरे पर गया जहां उनका प्रदर्शन अदभुतपूर्ण रहा।
● 23 दिसंबर 2004 को अपने प्रथम (एकदिवसीय) मैच में (बांग्लादेश के खिलाफ) वह शुन्य पर आउट हो गए।
● उन्होंने विशाखापट्टनम में कट्टर प्रतिस्पर्धी पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक बनाया, जहां उन्होंने 123 गेंदों में 148 रन की पारी खेली।
● वह दो कारणों से लंबे बाल रखते थे, पहला वह जॉन अब्राहम के एक बड़े प्रशंसक थे, दूसरा वह इसे भाग्यशाली समझते थे।
● 2006 में वह एमटीवी के यूथ आइकन बने।
● यह सचिन तेंदुलकर थे, जिन्होंने वर्ष 2007 में धोनी का नाम भारतीय कप्तान के लिए अनुशंसित किया था।
● उन्होंने लगातार दो साल, 2008 और 2009 के लिए (आईसीसी, ओडीआई) प्लेयर ऑफ द इयर का पुरस्कार जीता।
● वर्ष 2010 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म हुक या क्रूक में अभिनय किया। इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में थे।

अंतिम शब्द


दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने आपके साथ महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी (Ms Dhoni Biography in Hindi) शेयर की है। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आती है तो आप इसे आगे भी शेयर कर सकते है। अप हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक कर सकते हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments

Ad Code