Ad Code

सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय - Sidhu Moose Wala Biography in Hindi

Sidhu Moose Wala Wikipedia Hindi - सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) एक पंजाबी गायक, गीतकार, अभिनेता और रैपर हैं। जिन्होंने बहुत ही कम समय में पंजाबी इंडस्ट्री में अपना एक अलग आयाम स्थापित किया है। उनकी लोकप्रियता इतनी है कि उन्हें उनके फैंस प्यार से 5911 कहते हैं, जो पूरी इंडस्ट्री पर हावी है। आज इस पोस्ट में हम  सिद्धू मूसे वाला का जीवन परिचय (Sidhu Moose Wala Biography in Hindi) आपके साथ शेयर करने वाले हैं।

Sidhu Moose Wala Biography in Hindi

सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। जिन्होंने गीत लिखने से शुरुआत की थी, लेकिन आज उनका नाम हर तरफ फैला हुआ है। यह वैसे तो पूरे विश्व में अपना नाम कर चुके हैं, लेकिन भारत, कनाडा, और अमेरिका में सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) अधिक प्रचलित हैं। इसीलिए आज हम जानेंगे सिद्धू मूसे वाला की जीवनी (Sidhu Moose Wala Biography Wikipedia in Hindi)

अगर पंजाबी इंडस्ट्री की बात करें तो यहां सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) आए दिन किसी न किसी कंटवर्सी में फंसे रहते हैं। कभी पंजाबी गायक बब्बू मान (Babbu Maan), कभी करण ओजला (Karan Aujla)  तो कभी सनी मलटन (Sunny Malton) के साथ सोशल मीडिया पर विवाद चलते रहते हैं। इसलिए अलावा सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) पर हथियारों को प्रमोट करने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज है, लेकिन वो इसके बावजूद भी ऐसे गीत अपने फैंस के लिए लाते रहते हैं। Sidhu Moose wala Biography Wikipedia Hindi

सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) के गांव वाले भी उनसे बहुत नराज रहते हैं क्योंकि वो गांव में ऊंची अवाज पर गीत चलाकर ट्रैक्टर गांवों से लेकर गुजरते हैं। उनकी माता गांव की सरपंच है। इसलिए गांव वालों ने उनके परिवार के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी थी। आज इस पोस्ट में हम सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala)  के निजी जीवन, परिवार, शिक्षा और उनके करियर के बारे में आपको बताएंगे। Sidhu Moose Wala Biography in Hindi

सिद्धू मूसे वाला का जीवन परिचय हिंदी में


सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala ) एक पंजाबी गायक है। उनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्ध है। सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala ) का जन्म मानसा के गांव मूसा में 13 जनवरी 1990 को हुआ था। सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala ) के पिता का नाम भोला सिंह सिद्धू और माता का नाम चरण कौर सिद्धू है। सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala ) एक सिख परिवार का तालुक रखता है।

Sidhu Moose Wala family photo

सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) के पिता का नाम भोला सिंह पहले आर्मी में थे, तो उन्हें आर्मी की नौकरी में लड़ाई के दौरान चोट लग गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस फाॅर्स ज्वाइन कर ली थी। उनकी मां गांव मूसा की सरपंच है। सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala ) का एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम गुरप्रीत सिंह सिद्धू है। Sidhu Moose wala Biography Wiki Hindi  

सिद्धू मूसे वाला की पढ़ाई


सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) एक पंजाबी परिवार से संबंध रखता है। इसलिए उसने अपने गांव मूसा के सरकारी स्कूल में से आपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद आगामी पढ़ाई के लिए सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) ने लुधियाना के गुरू नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया। जहां से उन्होंने 2016 में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। Sidhu Moose wala Biography Wiki Hindi  

सिद्धू मूसेवाला का करियर


स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) कैनेडा चले गए। जहां से उन्होंने कई प्रसिद्ध पंजाबी कलाकारों को गीत लिखकर दिए। उसके बाद सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) ने खुद गाने का निर्णय लिया और कैनेडा में रहते हुए अपना पहला गीत G Wagon गाया। जिसे उनके फैंस ने बहुत ज्यादा समर्थन दिया। इसके बाद से सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) ने भारत में आकर 2018 में लाइव स्टेज लगाने शुरू किए।

इस लाइव शो को लोगों का भरपूर समर्थन मिलने के बाद सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) ने अगस्त 2018 में कैनेडा में लाइव स्टेज शो किया। जिसमें कैनेडा के पंजाबी दर्शकों ने उन्हें बहुत समर्थन दिया। इसके बाद से तो सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज पंजाबी इंडस्ट्री में उनके नाम की तूती बोलती है। Sidhu Moose wala Biography Wiki Hindi  

सिद्धू मूसे वाला से जुड़े विवाद


सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala)
जितने लोकप्रिय है। उतना ही वह विवादों में भी रहते हैं। चाहे वह अपनी ही पंजाबी इंडस्ट्री के प्रतिद्वंदी करण औजला हो या कोई अन्य कलाकार। सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) लाईव स्टेज शो के दौरान किसी न किसी कलाकार पर तंज कस देते हैं, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां का कारण बन जाता है। सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) को बीते दिनों सिख धर्म की खिलाफत का भी सामना करना पड़ा।

Sidhu Moose Wala Biography in Hindi


सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) द्वारा कई पंजाबी इंडस्ट्री के दिग्गजों पर उनके गानों को कॉपी करने के भी आरोप लगाए हैं, जो काफी चर्चाओं में रहे हैं। उनके फैंस और पंजाबी गायक बब्बू मान के फैंस आपस में हमेशा अड़े रहते हैं। फिर चाहे वो किसी लाइव शो हो या फिर कोई गीत को लेकर दोनों के फैंस भी आमने सामने ही रहते हैं। Sidhu Moose wala Biography Wiki Hindi  

सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) पर बीते दिनों पुलिस की राइफल चलाने का मामला भी दर्ज हुआ था। जिसमें सिद्धू मूसे वाला के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा बॉलीवुड दिग्गज संजय दत्त पर बने गाने संजू को लेकर भी सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) पर एफआईआर हो चुकी है।

Sidhu Moose wala Biography Wiki Hindi  


नाम : सिद्धू मूसे वाला
असली नाम : शुभदीप सिंह सिद्धू
व्यवसाय : गायक, गीतकार, रैपर, अभिनेता
जन्म तिथि : 13 जनवरी 1990
जन्म स्थान : गांव मूसा, जिला मानस (पंजाब)
पिता का नाम : भोला सिंह सिद्धू
माता का नाम : चरण कौर
भाई : गुरप्रीत सिंह सिद्धू
राशिफल : मिथुन
धर्म : सिख
राष्ट्रीयता : भारतीय
जाति : जट्ट
प्रसिद्ध गीत: सो हाई


सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी कुछ रोचक बातें


● सिद्धू मूसेवाला को कुर्ता-पजामा पहनने का बहुत शौंक है।
● सिद्धू मूसेवाला के बाजू पर टैटू बना है, जिसमें उनके माता-पिता की फोटो है।
● सिद्धू मूसेवाला अपनी मां से बहुत प्यार करता है।
● सिद्धू मूसेवाला ने अपने नाम शुभदीप सिंह सिद्धू से बदलकर अपने नाम से गांव का नाम जोड़कर सिद्धू मूसेवाला नाम रखा है।
● सिद्धू मूसेवाला ने सात साल की उम्र से संगीत सीखना शुरू किया था।
● सिद्धू मूसेवाला  की मां गांव मूसा की सरपंच है।
● सिद्धू मूसेवाला मांसाहारी हैं और उन्हें बटर-चिकन खाना बहुत पसंद है।
● सिद्धू मूसेवाला ने G Wagon गीत से पंजाबी इंडस्ट्री में बतौर गायक आगाज किया था। इससे पहले वो दूसरे गायकों को गीत लिखकर देते थे।
● सिद्धू मूसेवाला को पंजाबी इंडस्ट्री में पेश करने वाले चन्नी बांका हैं।

Sidhu Moose Wala Song  


सिद्धू मूसेवाला ने पंजाबी इंडस्ट्री में गायकी का आगाज शुरू करने के बाद एक के बाद एक गीतों की झड़ी लगा दी। आज उनके बहुत सारे गीत है, जिन्हें उनके फैंस द्वारा बहुत प्यार दिया जाता है। यहां देखिए उनके गीतों की लिस्ट...

◆ जी वैगन G Wagon
◆ लाइसेंस License
◆ उच्चियां ने गल्ला Uchiyaan Gallan
◆ लाई स्टाईल Life Style & Banka
◆ हाई जैक High Jack
◆ जस्ट लिस्न Just Listen
◆ 5911
◆ इट्स जट्‌ट Its Jatt
◆ हथियार Hathyar
◆ दुनिया Duniya
◆ हमर Humar
◆ नार ते यार Naar Te Yaar
◆ 6 फुट 6 Foot
◆ साहन वाले Sahaan Wale
◆ वैली बंदा Velly Banda
◆ गड्‌डी सरकारी Gadi Sarkari
◆ परवाह Parwah
◆ इट्स ऑल अबाउट यू Its All About You
◆ कानपुरी असला Kanpuri Asla
◆ टोचन Tochan
◆ रूसी टैंक Russian Tank
◆ फेमस Famous
◆ वार्निंग शॉट्स Warning Shots
◆ डॉलर Dollar
◆ जट्‌ट दा मुकाबला Jatt Da Muqabala
◆ मौत Maut
◆ दाऊद Dawood
◆ Badfella
◆ ट्रेंड Trend
◆ डाकू Daku
◆ धोखा Dhokaa
◆ डोगर Dogar
◆ जट्‌टी जियोने मोड़ की बंदूक वर्गी Jatti Jeone Morh Di Bandook Wargi
◆ धक्का Dhakka
◆ बी-टाउन B Town
◆ 47
◆ संजू Sanju
◆Tare
◆Bad
◆ Goat
◆ Bambiha Bole
◆ Kisaan Anthem


अंतिम शब्द


दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपके साथ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय शेयर किया है। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। अगर आप भी सिद्धू मूसेवाला के फैंस हैं तो पोस्ट पढ़ने के बाद इसे आगे जरूर शेयर करें और हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को जरूर लाइक करें।

Reactions

Post a Comment

0 Comments

Ad Code