Ad Code

नीता अंबानी का जीवन परिचय | Nita Ambani Biography in Hindi

Nita Ambani Biography in Hindi - नमस्कार दोस्तों "Wikipedia Hindi" में आपका स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में हम आपके साथ भारत की सबसे अमीर महिला नीता अंबानी का जीवन परिचय (Biography of Nita Ambani in Hindi) शेयर करने वाले हैं। नीता अंबानी भारत की एक प्रसिद्ध महिला उद्योगपति है, वो रिलायंस फाउंडेशन के अध्यक्ष और संस्थापक मुकेश अंबानी की पत्नी है। वो प्रसिद्ध बिजनेसमेन धीरूभाई अंबानी की पुत्रबधु है और धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फाउंडर भी है। आज इस आर्टिकल में हम आपके साथ नीता अंबानी की जीवनी सांझा करेंगे।


नीता अंबानी की संक्षिप्त जीवनी | Nita Ambani Short Biography

Nita Ambani Biography in Hindi

नाम : नीता अंबानी
उपनाम : नीता
जन्म : 1 नवंबर 1963
जन्म स्थान : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
राष्ट्रीयता : भारतीय
धर्म : हिंदू
राशि : वृश्चिक
पति : मुकेश अंबानी
पिता : रविंद्र भाई दलाल
माता : पूर्णिमा दलाल
बहन : ममता दलाल
विवाह तिथि : 8 मार्च 1985
बेटा : आकाश अंबानी और अनंत अंबानी
बेटी : ईशा अंबानी
निवास स्थान : मुंबई
पेशा : Businesswomen
व्यवसाय : रिलायंस फाउंडेशन
कार : बेटले फ्लाइंग स्पूर, रोल्स रॉयस फैंटम, मर्सिडीज बेंज एस क्लास, मेबज 62, बीएमडब्लयू 760li
जहाज : बोइंग बिजनेस जेट 2, फाल्कन 900Ex, एयरबेस 319 कॉरपोरेट जेट
घर : 650 करोड कीमत वाली 27 मंजिला इमारत अंटिलिया
संपत्ति : 2,60,622 करोड़ (40.1 बिलियन)


नीता अंबानी का जीवन परिचय Biography of Nita Ambani in Hindi


नीता अंबानी का जन्म और परिवार


नीता अंबानी भारत की एक प्रसिद्ध महिला उद्यमी हैं। उनका जन्म 01 नवंबर 1964 को मुंबई के एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता जी का नाम रविंदर भाई दलाल था, जो बिरला की एक कंपनी में उच्च पद पर थे। नीता की माता का नाम पूर्णिमा दलाल था। नीता शुरूआत से ही भारत क्लासिकल डांस में रूचि रखती थी। उनकी मां उन्हें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बनाना चाहती थी। लेकिन नीता डांस में ही अपना करियर बनाना चाहती थी।

नीता अंबानी की उच्च शिक्षा मुंबई के प्रसिद्ध नरसी मोजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स और इकॉनामिक्स से हुई है। औसत साधनों वाले परिवार में पैदा हुई नीता अंबानी का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक नृत्य प्रदर्शन था। इस नृत्य ने इस क्लासिकली प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तक के भाग्य को बदल दिया। यह देखकर बिजनेस के मसीहा और रिलायंस समूह के चेयरमैन धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी कोकिलाबेन नीता से इतने प्रभावित हुए और उन्होंने तुरंत उन्हें अपनी बहू बनाने का फैसला किया।

धीरूभाई से नीता की मुलाकात


बचपन में नीता पूरे गुजरात में अपने नृत्य के लिये बहुत मशहूर हो गई थी। इसके चलते उनके प्रदर्शनों में से एकबार धीरूभाई ने भी उनका नृत्य देखा। नीता ने इतना शानदार नृत्य किया। जिसे देखने के बाद धीरूभाई अंबानी भी नीता का प्रशंसक हो गया और इसी से नीता के जीवन में बदलाव आया और वो आज अंबानी परिवार की बहुत है। नीता के इस नृत्य से प्रभावित धीरूभाई अंबानी ने इस नृत्य के संस्था से नीता का परिचय लिया।

जिसके बाद धीरूभाई ने नीता के परिवार को फोन किया। लेकिन फोन खुद नीता ने ही उठाया। धीरूभाई ने अपने अंदाज से कहा कि मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं। उस आवाज सुनते ही नीता विचलित हो गई और कहा कि मैं एलिजाबेथ टेलर बोल रही हूं। नीता को लगा था कि कोई मजाक कर रहा है। यह सोचकर फोन काट दिया। धीरूभाई ने फिर से कॉल किया और इस टाइम उनके पिता ने कॉल उठाया था और धीरूभाई की आवाज पहचान लिया।

Nita Ambani Biography in Hindi

नीता के पिता ने धीरूभाई अंबानी को मिलने के लिए उनके घर बुलाया। नीता के घर जाकर धीरूभाई ने नीता को कई सवाल किए, जैसे कि उनके शौंक, खाना पकाना, उनके कौशल। जब धीरूभाई को नीता पसंद आ गई तो मुकेश अंबानी भी नीता को देखना चाहते थे। इसीलिए बाद में धीरूभाई ने नीता को अपने घर आने के लिया आमंत्रित भी किया और मुकेश की पत्नी के रूप में अपने पुत्रवधु बनाने की बात रखी। यह बात खुद नीता ने ही मीडिया के इंटरव्यू के जरिए बताया था।

BusinessWomen Nita Ambani


नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सीएसआर शाखा, रिलायंस फाउंडेशन, चेरिटेबल ट्रस्ट भी शुरू की, जो देश की सबसे बड़ी निजी नींव बन गई है। 2014 में वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड के लिए गैर कार्यकारी निदेशक के रूप में चुनी गई थी। नीता अंबानी को देश की सबसे धनी औरत के रूप से जाना जाता है। नीता अंबानी अपने दिन की शुरूआत जापान के सबसे पुरानी क्रॉकरी नोरिटेक के कप में चाय पीकर करती है। जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रूपए है।

नीता अंबानी मुंबई में गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एक प्रमुख स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करती है और वह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला है। नीता अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस की टीम की मालिकन है। वह आईपीएल के सहयोग के लिए व्यापक रूप से जानी जाती है।

नीता अंबानी को मिले पुरस्कार और सम्मान


● 2005 में नीता अंबानी को 'समाज सेवा विश्व भूषण' की उपाधि से सम्मानित किया गया।
● 2008 में नीता अंबानी को 'जेंट इंटरनेशनल अवार्ड' मिला।
● 2010 में उन्हें 'हेलो पत्रिका का हॉल ऑफ़ फेम अवार्ड' मिला।
● 2011 में उन्हें 'बिज़नेस की सबसे प्रभावशाली महिला' का पुरस्कार मिला।
● 2012 में नीता अंबानी को 'कारपॉरेट सिटिजन ऑफ द इअर' का पुरस्कार मिला है।
● 2013 में  उन्हें'लाइफ स्टाइल आइकॉन ऑफ़ द इयर 2013′ का पुरस्कार मिला।
● 2015 में नीता अंबानी को 'सबसे धनी महिला' का पुरस्कार मिला।
● 2015 में उन्हें 'भारत की सबसे प्रभावशाली महिला' का पुरस्कार मिला।
● 2015 में नीता अंबानी को 'सबसे प्रभावशाली महिला उद्योगपति' का पुरस्कार मिला।

अंतिम शब्द


इस आर्टिकल में हमने आपको नीता अंबानी का जीवन परिचय (Nita Ambani Biography in Hindi) की जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। ऐसे ही महान और मशहूर हस्तियों का जीवन परिचय पढ़ने के हमारे फेसबुक पेज को जरूर लाइक करें और हमारे साथ जड़कर पढ़िए सब की जीवनी हिंदी में।

Reactions

Post a Comment

2 Comments

  1. Whether your favourite denomination is pennies, nickels, quarters or dollars, we have a fantastic number of video slot machines, including poker and keno. We’ve crossed the end line, and one of the best actual money slots casino is Cafe Casino. We say that based mostly on the top-tier number of slot machine video games this platform offers, combined with a candy welcome bonus and handy banking. While real-money on-line slots are nice, we recommend checking out the free-to-play mode 사설토토사이트 first to get acquainted with the game and the platform.

    ReplyDelete
  2. Slot denominations vary from one cent to $5 on the final gaming ground, while the High Limit Slots room provides $1 to $1,000 bets. A Non-Smoking Slots room is 먹튀사이트 먹튀프렌즈 conveniently situated close to the Winners Way Garage. Inside, visitors will find an impressive selection of the preferred slot titles in a variety of|quite lots of|a big selection of} denominations.

    ReplyDelete

Ad Code