Ad Code

कंगना रनौत का जीवन परिचय - Kangana Ranaut Biography in Hindi

Biography of Kangana Ranaut in Hindi - नमस्कार दोस्तों "Wikipedia Hindi" में आपका स्वागत है। आज इस आर्टिकल में आप पढ़ेगें फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा विवादों और सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत का जीवन परिचय (Kangana Ranaut Biography in Hindi), कंगना रनौत की जीवनी, उम्र, परिवार और उनसे जुड़ी रोचक बातें, जो बहुत कम लोग जानते हैं।

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं। सुशांत राजपूत केस और किसानों के आंदोलन में एक बार फिर कंगना रनौत सुर्खियों में आ गई है। हमेशा से सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार आमने-सामने हैं। इसी बीच उनके फैंस की निगाहें पल-पल उनपर ही टिकी हुई है। लोग कंगना रनौत के जीवन के बारे में बहुत कुछ जानने के इच्छुक रहते हैं। इसीलिए आज हम आपको कंगना रनौत की जीवनी से वाकिफ करवाएंगे और उनके जीवन से जुड़ी हर बात बताएंगे।

Biography of Kangana Ranaut in Hindi

कंगना रनौत एक भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री हैं। जिन्‍होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपने आप को स्‍थापित किया है। उन्‍हें तीन बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और चार बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है। वे भारत की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं। कंगना को भारतीय सिनेमा में सबसे ज्‍यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री के तौर पर पहचाना जाता है। कंगना रनौत को पांच बार फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलीब्रिटीज की लिस्‍ट में जगह मिल चुकी है।

कंगना रनौत का जन्म और उनका परिवार


कंगना रनौत का जन्‍म 23 मार्च 1986 को हिमांचल प्रदेश के मंडी जिले के भांभला गांव में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अमरदीप रनौत और मां का नाम आशा रनौत है। इसीलिए राजपूत होने के कारण कंगना जब भी किसी विवाद में फंसती है तो खुलकर राजपूत होने की बात कहती है और हर किसी से बेवजह विवाद लेना उनकी पहली पसंद है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम रंगोली रनौत है और एक छोटा भाई है जिसका नाम अक्षत है। कंगना के पिता एक व्यापारी थे।

कंगना रनौत की पढ़ाई


कंगना रनौत की प्रारंभिक पढ़ाई डीएवी. स्‍कूल चंडीगढ़ से हुई थी। उनके पिता उन्हें एक डॉक्टर बनाना चाहते थे। जिसके लिए उनका परिवार उन्‍हें मेडिकल के पेशे में भेजना चाहता था, लेकिन 16 साल की उम्र में ही कंगना दिल्‍ली आ गईं और यहां उन्‍होंने थियेटर ग्रुप ज्‍वाइन कर लिया। यहीं से उनके करियर की शुरूआत हुई।

कंगना कैसे बनी एक्ट्रेस


दिल्ली आने के बाद कंगना रनौत ने थियेटर ग्रुप ज्‍वाइन कर लिया। हालांकि दिल्ली आने के बाद शुरूआती दिनों में कंगना को काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके पास ना रहने को घर था और ना ही पैसे। हालांकि उन्होंने बड़ी मुश्किलों से 4 महीने का एक्टिंग कोर्स किया। कंगना ने अभिनय सिखने के बाद फिल्मो में काम करने के लिए बहुत संघर्ष किया था। उस समय उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि उन्होंने सिर्फ अचार और ब्रेड खाकर अपना गुजारा किया था।

Biography of Kangana Ranaut in Hindi

अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष के समय में वो फिल्‍म प्रोड्यूसर महेश भट्‌ट के संपर्क में आईं, जिससे उन्‍हें अनुराग बासू की रोमांटिक थ्रिलर फिल्‍म 'गैंगेस्‍टर' में लीड रोल मिला। उन्‍होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और इस फिल्‍म से उन्‍होंने दर्शकों के बीच में अपनी अच्‍छी छाप छोड़ी, इस फिल्‍म में किये उनके प्रदर्शन के लिये काफी सराहा गया और कंगना को इस फिल्‍म के लिये साल का बेस्‍ट फीमेल डेब्‍यू का अवार्ड भी मिला।

इसके बाद कंगना ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्‍में दीं। कंगना ने फैसन, वादा रहा, वो लम्‍हें, नॉकआउट, तनु वेड्स मनु, रेडी, सिमरन जैसी अनेकों हिट फिल्‍मों में काम किया है। हाल ही में कंगना की फिल्‍म 'मणिकर्णिका : झांसी की रानी' में उनके अभिनय की हर किसी ने तारीफ की। इस फिल्‍म में उनके द्वारा किया गया अभिनय अद्वितीय है। कंगना को अपनी फिल्मों के लिए पद्म श्री, नेशनल अवार्ड, फिल्म फेयर जैसे अवार्ड मिल चुके हैं।

कंट्रवर्सी क्वीन कंगना रनौत


कंगना रनौत पापुलर होने के लिए बेवजह विवादों में रहती है। हर माह वो किसी न किसी विवाद में जरूर फंसी रहती है। इसीलिए उन्हें बॉलीवुड की कंट्रवर्सी क्वीन भी कहा जाता है। उनके जीवन में कुछ ऐसे ही विवाद जो खूब सर्खियों में रहे हैं, उनके बारे में हम आपको यहां जानकारी देने वाले हैं..

Kangana Ranaut Biography in Hindi

शिवसेना-कंगना रनौत विवाद


कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार नेपोटिज्म को ठहराया। करण जौहर और आदित्य चोपड़ा सहित कई निर्माता-निर्देशकों को इसका जिम्मेदार ठहराया। बाद में उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाया। मुंबई की तुलना पीओके से की जिसकी वजह से शिवसेना के नेताओं और कंगना के बीच जुबानी जंग छिड़ गयी। 9 सितंबर को विवाद और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। बीएमसी ने कंगना रनौत का ऑफिस गिरा दिया। कंगना ने इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कड़े शब्दों में सीधी चुनौती दी। फिलहाल ये टकराव हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।

अध्ययन सुमन-कंगना रनौत विवाद


कंगना रनौत बॉलीवुड में अपने सह कलाकारों से भी पंगे लेती रही हैं। इसमें पहला नाम अभिनेता अध्ययन सुमन का आता है। फिल्मी गलियारों में कंगना और अध्ययन के अफेयर की खबरें थीं। जब ये रिलेशनशिप टूटा तो कई बातें सामने आई। आरोप-प्रत्यारोप का लंबा सिलसिला चला। कंगना ने अध्ययन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, वहीं अध्ययन ने कहा कि कंगना उनको काबू में रखने के लिये उन पर काला जादू किया करती थीं।

ऋतिक-कंगना विवाद


अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच भी विवाद काफी सुर्खियों में रहा। कंगना ने कहा कि वो कृष-3 की शूटिंग के दौरान ऋतिक रौशन के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों शादी तक करने वाले थे लेकिन बाद में ऋतिक ने उन्हें धोखा दिया। कंगना ने ऋतिक पर उनके निजी मेल और फोटोज लीक करने का भी आरोप लगाया। जवाब में ऋतिक ने कहा कि उन्होंने ये मेल नहीं भेजे बल्कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है। ऋतिक ने रिलेशनशिप की बात से भी इंकार किया।

कंगना-आदित्य पंचोली विवाद


कंगना और फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली के बीच भी विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। कंगना ने आदित्य पंचोली पर उनके करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कैद करके रखने और उनका शोषण करने का आरोप लगाया था। कंगना ने कहा कि वो फिल्मी दुनिया में उनके शुरुआती दिन थे और आदित्य पंचोली ने उनका फायदा उठाया। आदित्य पंचोली ने इन आरोपों से इंकार करते हुये कंगना के ऊपर मानहानि का केस दायर किया था।

तापसी और कंगना का ट्विटर वॉर


कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच हुई जुबानी जंग किसी से छुपी नहीं है। कभी पर्सनल तो कभी जेनरल इश्यु को लेकर दोनों के बीच हमेशा ट्विटर और जुबानी जंग चलती रही है। एक दिन कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर तापसी पन्नू को सस्ती कॉपी कह दिया था। जिसके जवाब में तापसी ने कहा था कि शायद हम दोनों के घुंघराले बालों की वजह से ऐसा किया गया। हाल ही में सुशांत वाले मसले पर कंगना ने एक टीवी समाचार चैनल से बातचीत में तापसी को चापलूस कह दिया था। इस बात को लेकर भी दोनों में ट्विटर वॉर छिड़ गया था।

जब पत्रकारों से भिड़ गईं कंगना रनौत


कंगना रनौत का कई पत्रकारों के साथ भी छत्तीस का आंकड़ा है। मामला फिल्म "जजमेंटल है क्या" के गाने वखरा स्वैग की लांचिंग के मौके का है। इस इवेंट में कंगना और एक पत्रकार के बीच काफी गरमागर्म बहस हो गयी। कंगना रनौत ने पत्रकार पर आरोप लगाया कि वे उनके बारे में गंदी और घटिया बातें लिखते हैं। पत्रकार इस बात से इंकार करता रहा।

दिलजीत दोसांझ और कंगना विवाद


अभी हाल ही में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के बारे में भी कंगना ने गलत ट्वीट कर दिया और एक बुजुर्ग किसान माता को 100-100 रूपए दिहाड़ी में आने वाला कहा। जिसके बाद पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने जमकर कंगना को खरीखोटी सुनाई। फिर क्या था, शुरू हो गया विवाद, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर कई दिनों तक कंगना फुल विवादों में रही।

अंतिम शब्द


दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको कंगना रनौत का जीवन परिचय से रूबरू करवाया है। अगर कुछ गलत लिखा गया तो कृप्या हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं और हमारे साथ जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को ज्वाइन कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो आगे जरूर शेयर करें।

Reactions

Post a Comment

0 Comments

Ad Code