Ad Code

नोरा फतेही की जीवनी | Nora Fatehi Biography in Hindi

Nora Fatehi Biography in Hindi - नमस्कार दोस्तों, "Wikipedia Hindi" में आपका स्वागत है। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे नोरा फतेही की जीवनी (Biography of Nora Fatehi in Hindi). नोरा फतेही एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। इसलिए आज की युवा पीढ़ी में उनका नाम हर कोई जानता है। उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस नूरा फथी जिन्हें हम सब नोरा फतेही (Nora Fatehi) के नाम से जानते है, जो एक कनेडियन मॉडल-अभिनेत्रीं हैं। नोरा मॉडल और अभिनेत्री के अलावा एक बेहद अच्छी बैली डांसर भी है। नोरा ने कई आइटम सांग पर डांस किया है, जैसे साकी साकी, दिलबर, कमरिया आदि शामिल हैं।

Nora Fatehi Biography in Hindi

नोरा फतेही (Nora Fatehi) हिंदी फिल्मो में अपने काम के लिए जानी जाती है। हिंदी फिल्मों के अलावा, उन्होंने मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म "रोर: टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरवन" से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की।उसके बाद नोरा ने कई हिंदी, तमिल, तेलुगु फिल्मो में काम किया।

नोरा फतेही विकि | Nora Fatehi Wiki


नाम - नोरा फतेही
उपनाम - नोरा
जन्म - 6 फरवरी 1992
जन्म स्थान - मोंट्रियल, क्यूबैक, कनाडा
उम्र - 27 वर्ष
राष्ट्रीयता - कैनेडियन, भारतीय
शैक्षिक योग्यता - स्नातक
व्यवसाय - अभिनेत्री, डांसर, मॉडल
शौक - डांस, शॉपिंग
डेब्यू - रोर: टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन


नोरा फतेही की जीवनी हिंदी में


नोरा फतेही (Nora Fatehi) का जन्म 6 फरवरी 1992 को टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा में हुआ था। वह एक मोरक्को के कनाडाई परिवार से है। नोरा का असली नाम नूरा फथी है। नोरा के एक भाई है जिसका नाम ओमार है। हालांकि अभी तक नोरा के माता-पिता के नाम के बारे में किसी को पता नहीं है। नोरा की माता पंजाबी है। जिसके कारण वह भारतीय भाषा भी अच्छे से जानती है।

Nora Fatehi Biography in Hindi

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपनी शुरूआती पढाई वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल, टोरंटो से पूर्ण की। उसके बाद उन्होंने यॉर्क यूनिवर्सिटी, टोरंटो में अध्यन किया। अपनी पढ़ाई के दौरान वह एक पेशेवर बेली डांसर बन गईं। उसने कोई प्रशिक्षण नहीं लिया, उसने इंटरनेट पर वीडियो देखकर सीखा।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने उसके बाद मॉडलिंग शुरू की, उन्हें ऑरेंज मॉडल मैनेजमेंट एजेंसी ने साइन किया और भारत भेज दिया। नोरा की लव लाइफ और अफेयर भी काफी चर्चाओं में हैं। वह अभिनेता प्रिंस नरूला और अभिनेता अंगद सिंह बेदी के साथ रिश्ते में थीं। जो काफी समय तक सुर्खियों में रहा है। लेकिन अब वह बॉडी बिल्डर वरिंदर घुमन के साथ रिश्ते में है।

नोरा फतेही का करियर


नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन से की थी। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मो में काम किया जैसे क्रेजी कुक्कड़ फैमिली, टेम्पर, मिस्टरएक्स, डबल बैरल, बाहुबली: द बिगिनिंग, शेर, लोफर, रॉकी हैंडसम, माई बर्थडे सॉन्ग, सत्यमेव जयते, स्ट्री, कयाकमुल कोजुनि, भारत।

Nora Fatehi Biography in Hindi

उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म सत्यमेव जयते के दिलबर गाने से मिली। 2018 में उन्होंने वेब श्रृंखला लेडीज स्पेशल: टाइप ऑफ़ सिंगल गर्ल्स में अभिनय किया। फिल्मों के साथ-साथ उनके डांस की दुनिया दिवानी है। वो सोशल मीडिया पर हर समय एक्टिव रहती है। जिसके कारण उनकी चर्चाएं हमेशा सोशल मीडिया पर होती रहती है।

फिल्मों के अलावा नोरा फतेही (Nora Fatehi) कई टीवी रियलिटी शो जैसे बिग बॉस 9 में एक कंटेस्टेंट, कॉमेडी नाइट्स बचाओ में गेस्ट के रूप में, झलक दिखला जा 9 में एक कंटेस्टेंट के रूप में, एंटरटेनमेंट की रात में एक गेस्ट के रूप में, MTV डेटिंग इन द डार्क में होस्ट के रूप में नजर आई हैं। नोरा तीन संगीत वीडियो बेबी मारवाके मानेगी, नाह और दिलबर के अरबी संस्करण में दिखाई दीं।

नोरा फतेही की फिल्में


रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन
क्रेजी कुक्कड़ फैमिली
टेम्पर
मि. एक्स
डबल बैरल
बाहुबली: द बिगिनिंग
किक 2
शेर
लोफर
रॉकी हैंडसम
ऊपिरि
माई बर्थडे सांग
सत्यमेव जयते
स्त्री
कायमकुलम कोचुनी
भारत
बाटला हाउस
मारजावां
स्ट्रीट डांसर 3
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
सत्यमेव जयते 2


नोरा फतेही से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Nora Fatehi Biography in Hindi

1. नोरा ने कई हिट फिल्मो में आइटम सॉन्ग किया जैसे की बाहुबली, किक 2 आदि।
2. नोरा को सबसे बड़ी सफलता फिल्म सत्यमेव जयते के गाने दिलबर से मिली जो 15 अगस्त 2018 को रिलीज़ हुआ, जिसने केवल एक ही दिन में 20 मिलियन से ऊपर व्यूज कमा लिए।
3. नोरा फिल्म मिस्टर एक्स में अभिनेता गुरमीत चौधरी और इमरान हासमी के साथ मुख्य भूमिका में देखी गई।
4. नोरा फिल्म बाहुबली और किक 2 जैसी बड़ी फिल्मो में भी काम किया है।


5. उसके बाद 2015 में इन्होने कई तेलुगु फिल्म में काम किया जैसे की शेर, लोफर।
6. नोरा बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट बनी, जहां इन्होने 84 दिन का सफर पूरा कर लिया था उसके बाद ये निकल गई।
7. 2016 में नोरा भारतीय टीवी रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी भाग लिया।
8.  नोरा हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अरेबिक और फ्रेंच भाषा का भी अच्छा ज्ञान है।

अंतिम शब्द

Nora Fatehi Biography in Hindi

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है, नोरा फतेही की जीवनी (Nora Fatehi Biography in Hindi), उम्मीद करते है कि आपको नोरा फतेही का जीवन परिचय पसंद आया होगा। इसलिए अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो कृप्या आगे सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें। 

ये भी पढ़े -

- 5 मिंट में घर बैठे लीजिए 5 लाख रुपए का पर्सनल लोन

- सरकार रेहड़ी वालों को दे रही बिना गारंटी 10 हजार रूपए का लोन, ऐसे करें अप्लाई?

- पर्सनल लोन क्या है? कैसे अप्लाई करें?

- जन धन खाता आधार से लिंक है तो मिलेंगे 5000 रूपए

 5 मिंट में घर बैठे पाए 50 हजार रूपए का ई-मुद्रा लोन
Reactions

Post a Comment

0 Comments

Ad Code